श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के छात्र विक्की खलखो, बी. टेक., इलेक्ट्रिकल, फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ने चेन्नई के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के छात्र विक्की खलखो, बी. टेक., इलेक्ट्रिकल, फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ने चेन्नई के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिसके कारण उनका मलेशिया के पेनांग सिटी में होने वाले इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2019 में उन्हें भारत की ओर से खेलने का मौका मिला । इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अंकुर अरुण कुलकर्णी ने उन्हें बधाइयां दी तथा साथ मलेशिया में होने वाले इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2019 में उन्हें गोल्ड मेडल जीतने के लिए उनका हौसला अफजाई किया। इसके साथ ही श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी ने उन्हें कुलाधिपति छात्रवृत्ति (Chancellor’s Scholarship) प्रदान कर यात्रा के लिए आर्थिक सहायता भी दी।
