श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में नेत्र जांच केन्द्र का उद्घाटन, गणेश विनायक अस्पताल के साथ हुआ टाइअप।

रायपुर, 23 नवंबर
धनेली स्थित श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र जांच केन्द्र का उद्घाटन किया गया।
यूनिवर्सिटी के विज्ञान विभाग के अंतर्गत ऑप्टिमैट्री लैब की औपचारिक शुरुआत की गई है। यूनिवर्सिटी के साइंस विभाग की ऑप्टिमैट्री लैब को नेत्र जांच की अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों से सुसज्जित किया गया है।
श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर अनिल गुप्ता ने फीता काटकर यूनिवर्सिटी की ऑप्टिमैट्री लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अंकुर अरुण कुलकर्णी, निदेशक अतुल तिवारी, रजिस्ट्रार, सभी संकायों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. अनिल गुप्ता ने नेत्र जांच जांच से जुड़ी तमाम बातें विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ साझा कीं। विश्वविद्यालय की ऑप्टिमैट्री लैब में वेद विज्ञान, जीवन विज्ञान, तापमापी, तनावमापी जैसे तमाम यंत्र और उपकरण लगाए गए हैं।
डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि आंखों की नियमित जांच जरूर करायी जानी चाहिए। उन्होंने एसआरयू के साइंस संकाय का भ्रमण किया औऱ विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए मुहैया कराई गई सुविधाओं की जमकर तारीफ की।
