गुरू पूर्णिमा पर जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के स्टूडेंट्स ने पेंटिंग, पोस्टर और कैरीकेचर बनाकर मनाया सद्गुरू श्री रावतपुरा सरकार का 52वां प्राक्ट्योत्सव।

जगदलपुर, 5 जुलाई 2020
आषाढ़ पूर्णिमा यानि गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग (JIN) में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण नजर आया।
इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने पेटिंग्स और कैरीकेचर बनाकर सद्गुरू श्री रावतपुरा सरकार महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा जताई और उनकी दीर्घायु की कामना की।
गुरू पूर्णिमा के दिन ही परम पूज्य अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज (श्री रावतपुरा सरकार) का 52वां जन्मदिवस था। महाराज श्री के जन्मदिवस को सद्गुरू प्राक्ट्योत्सव के तौर पर सादगी के साथ मनाया गया।
प्रतिवर्ष महाराज श्री का प्राक्ट्योत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते भव्य आयोजन नहीं किया गया।
जीआईएन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्राचार्य एवं शिक्षकों ने महाराज श्री की तस्वीर की आरती उतारकर पूजा अर्चना की। पूजा के बाद केक काटकर सद्गुरू का प्राक्ट्योत्सव मनाया गया। इस दौरान चुनिंदा लोगों को ही कॉलेज कैंपस आने की अनुमति दी गई।
कॉलेज की छात्राओं ने अपने घरों पर महाराज श्री रावतपुरा सरकार का पोस्टर चित्र, पेटिंग और कार्ड्स पर जन्मदिवस का बधाई संदेश तैयार कर वॉट्सअप के जरिये भेजा।
लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन की सही दिशा दिखाने वाले गुरू के प्रति छात्राओं की आस्था ने हर किसी का मन मोह लिया।
