Sat. Oct 26th, 2019

“बेस्ट परफॉर्मर” का अवॉर्ड पाकर श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, शहडोल के कर्मचारियों के चेहरे खिले, सभी ने संस्था प्रबंधन को कहा-शुक्रिया।

शहडोल, 23 अक्टूबर

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, शहडोल में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारी, शिक्षकों और स्टाफ की दिवाली से पहले ही दिवाली मन गई है। संस्थान ने साल भर बेहतर सेवाएं देने वाले कर्मचारियों, शिक्षकों को बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड से सम्मानित किया है। जिसके तहत बेस्ट परफॉर्मर का प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं सम्मान निधि की राशि चेक प्रदान किया गया।

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, शहडोल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर दीपक सिंह सेंगर ने कर्मचारियों को एक सादे सम्मान समारोह में ये प्रशस्ति पत्र औऱ चेक भेंट किए। उत्कृष्ट सेवा के लिए बेस्ट परफॉर्मर का अवॉर्ड पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल गए। कॉलेज की प्रिंसिपल हेपशिबा ने कहा कि संस्थान से मिले इस सम्मान को पाकर दिवाली से पहले ही दिवाली मन जाने का अहसास हो रहा है। अवॉर्ड पाने वाले सभी कर्मचारियों, स्टाफ ने एक स्वर में संस्था प्रबंधन का शुक्रिया अदा किया। संस्थान के कर्मचारियों ने कहा कि उनकी सेवा का मूल्य श्री रावतपुरा सरकार संस्थान समझता है और उसी की बदौलत आज हम इस सम्मान के हकदार बने है।

उत्कृष्ट सेवा का सम्मान पाने से वंचित रहा स्टाफ अगली बार अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर सके। इसके लिए चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर दीपक सिंह सेंगर ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया और साल भर बिना फल की चिंता किये बेहतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के तहत संचालित शिक्षण संस्थानों में कर्मचारियों को अच्छी सेवाएं प्रदान करने पर बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड, सालाना इंक्रीमेंट, प्लेटिनम, डायमंड, गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज कैटेगरी के हिसाब से परफॉर्मेंस बोनस प्रदान किया जाता है।

सम्मान पाने वाले स्टाफ ने श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन श्री डॉ. जे.के. उपाध्याय को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter