विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

जगदलपुर, 30 नवंबर
जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में आज एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दो पारियों किया गया।
पहली पारी में एड्स की रोकथाम, उपाय एवं बचाव संबंधी स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जबकि दूसरे चरण में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस वर्ष एड्स दिवस की थीम “कम्युनिटी मेक्स डिफरेंस” रखी गई है। इसी आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल, सीएओ, टीचर्स एवं स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के दोनों राउंड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स की ओर से एड्स जागरूकता संबंधी एक नाटिका भी पेश की गई।
