श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में रिसर्च मैथ्डोलॉजी पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन।

रायपुर, 8 नवंबर 1
श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, धनेली, रायपुर में शोध छात्रों के लिए दो दिवसीय रिसर्च मैथ्डोलॉजी नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें शोध निर्देशकों ने शोध छात्रों को शोध क्या है, शोध का विषय कैसे चुनें, शोध की पद्दति क्या हो, आंकड़े कहां से जुटाए जाएं, शोध के परिणाम कैसे होने चाहिए, आदि विषयों पर जानकारी प्रस्तुत की।
शोध पद्धति कार्यशाला का आयोजन यूनिवर्सिटी के कॉमर्स एवं मैनेजमेट डिपार्टमेंट की ओर से किया गया था। कार्यशाला के पहले दिन सागर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सर्वेन्द्र यादव एवं डॉ. संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
दिनाँक 07/11/19 को दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) अंकुर अरुण कुलकर्णी ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में दोनों मुख्य वक्ताओं का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इसके पश्चात कार्यशाला के द्वितीय सत्र में दोनों वक्ताओं ने अपने – अपने विषय में व्याख्यान प्रस्तुत किया। जिसके अंतर्गत डॉ. सर्वेंद्र यादव जी ने गुणात्मक शोध के विषय में अपना व्याख्यान दिया एवं डॉ. संजय कुमार ने परिमाणात्मक शोध के विषय में अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के पश्चात प्रतिभागियों ने वक्ताओं से शोध संबंधी अपनी जिज्ञासाओं को लेकर सवाल पूछे।
कार्यशाला के दूसरे दिन दिनाँक 08/11/19 को प्रथम सत्र में सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात श्री श्री विश्वविद्यालय से आये प्रो. विशाल शूद ने कार्यशाला का प्रारंभ किया।अपने उद्बोधन में उन्होंने शोध में उपयोगी सॉफ्टवेयर का परिचय दिया एवं उन्हें कैसे कार्यन्वित करे, इस विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया,जिससे वहां उपस्थित सभी प्रतिभागी लाभान्वित हुए, एवं प्रो. शूद का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आर.के. कुशवाहा एवं डॉ.आशीष सरकार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्तिम सत्र में प्रो. शोभना झा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम के पश्चात यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.डॉ.अंकुर अरुण कुलकर्णी एवं निदेशक श्री अतुल तिवारी जी ने सभी संकाय सदस्यों का धन्यवाद किया एवं कार्यक्रम की सराहना की।
