श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी की ओर से रायपुर के गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

रायपुर,
श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी , रायपुर ,छत्तीसगढ़ के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उन्नत भारत अभियान योजना एवं *राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत गोद लिए गांव में किया गया।
जिसके अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महिंद्रा फायनेंस , नमन हॉस्पिटल, C G eye hospital एवं NIT रायपुर के सहयोग से किया गया।
उक्त शिविर का आयोजन सिवनी गांव में किया गया था जहाँ आसपास के ग्रामों के लोगो ने भी इस शिविर में पहुँच कर डॉक्टरों से मिलकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा मुफ्त में दवाइयां वितरण की गईं।
इस शिविर में ग्राम धनेली, धुसेरा एवं भटगांव के लोग बहुतायत में सम्मिलित हुए। श्री रावतपुरा यूनिवर्सिटी द्वारा बस सुविधा भी प्रदान की गई ।स्वास्थ्य शिविर में जनरल मेडिसिन डॉ. मनीष साहू , नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मनीष सरण श्रीवास्तव , दांत रोग चिकित्सक डॉ. हर्षिता पटेल एवं अंकिता पंजाबी थे ।
उक्त कार्यक्रम का संयोजन उन्नत भारत अभियान की समन्वयक डॉ. देवयानी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कला एवं मानविकी विभागाध्यक्ष डॉ. सविता वर्मा , डॉ. अभिषेक कुमार दुबे , थानेश्वर गिरी , श्रीमती नीति पांडेय , सुश्री श्रद्धा उपाध्याय एवं विज्ञान विभाग की डॉ . अनुभूति कोशले , डॉ. मिशा मार्टिन के अतिरिक्त योग विभाग से श्री परमानंद साहू एवं नर्सिंग विभाग से सुश्री दुर्गेश्वरी साहू उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के छात्र – छात्राएं भी सम्मिलित हुए ।
उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.( डॉ.) अंकुर अरुण कुलकर्णी एवं यूनिवर्सिटी के निदेशक श्री अतुल कुमार ने सराहना की।
