श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में 17 दिसंबर को प्लेसमैंट कैंप का आयोजन, बीएससी, जीएनएम फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स पा सकेंगे जॉब।

रायपुर, 14 दिसंबर
देश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के आंकड़ों के बढ़ते ग्राफ के बीच श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अपने स्टूडेंट्स को रोजगार मुहैया कराने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। राजधानी रायपुर के धनेली में स्थित श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के सहयोग से प्लेसमैंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 17 दिसंबर को रावतपुरा यूनिवर्सिटी में होने वाले इस प्लेसमैंट कैंप में बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम नर्सिंग फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकेंगे। प्लेसमैंट कैंप में श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के प्रतिनिधि नियोक्ता के तौर पर मौजूद रहेंगे।
प्लेसटमैंट कैंप में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को संस्थान की निर्धारित यूनिफॉर्म में अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज के 4 कलर फोटोग्राफ्स और अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज लेकर आना होगा। क्लीनिकल प्रोसेस और लिखित परीक्षा से गुजरने के बाद इंटरव्यू राउंड होगा। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही उनकी योग्यता के हिसाब से निर्धारित तनख्वाह पर नियुक्ति पत्र सौंप दिया जाएगा। अपना कोर्स खत्म करने के बाद चयनित स्टूडेंट्स श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में नौकरी ज्वॉइन कर सकेंगे। इच्छित उम्मीदवार मोबाइल नंबर- 7024137339 पर कॉल करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इससे पहले भी श्री रावतपुरा सरकार शिक्षा संस्थान अपने अलग-अलग कॉलेज कैंपसों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कर चुका है। जिनमें बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को जॉब प्राप्त हुई है। प्लेसमैंट के लिए आने वाली कंपनियों में सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि गुड़गांव का मेदांता हॉस्पिटल भी शामिल है। रावतपुरा एजूकेशनल ग्रुप नर्सिंग, फार्मेसी, बीएड, डीएड, इंजीनियरिंग के साथ-साथ किसी यूनिवर्सिटी में संचालित सभी मॉर्डन और रोजगारपरक कोर्स संचालित कर रहा है। श्री रावतपुरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को मध्य भारत का सबसे बड़ा एजूकेशनल ग्रुप होने का गौरव हासिल है।
