श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कॉरपोरेट ऑफिस में वाइस चेयरमैन डॉ. जे.के. उपाध्याय ने किया गया ध्वजारोहण।

रायपुर, 26 जनवरी,
श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के समता कॉलोनी स्थित कॉरपोरेट दफ्तर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। एसआरआई ग्रुप के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय ने सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर डॉ. जे.के. उपाध्याय ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 71वां गणतंत्र दिवस हमारे देश की आन-बान और शान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की खातिर देशवासियों ने लाखों कुर्बानियां और हजारों बलिदान दिये हैं। अमर बलिदानियों के बलिदान को हमें भूलना नहीं चाहिये। आज का दिन अमर वीर शहीदों को याद करने और उनको नमन करने का दिन है।
26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य और नीति निर्देशक तत्वों का ज्ञान हर भारतीय को होना चाहिये। संविधान की सम्प्रभुता और अखण्डता बनाए रखने के लिए कोई भी संविधान विरोधी कार्य नहीं किया जाना चाहिये।
इस अवसर पर एसआरआई ग्रुप के कर्मचारियों के बीच इतिहास, राजनीति, संविधान, और करंट अफेयर्स पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज के बाद कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में संस्था की अर्चना ठाकुर अव्वल रहीं जबकि कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अमितोष सेनापति विजयी रहे। संस्था की ओर से दोनों विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संस्था के कार्यकारी निदेशक पी.सी. मिश्रा, अतिरिक्त निदेशक बी.जी.बंग, उपनिदेशक (जनसंपर्क) माधोसिंह, मुख्य वित्त अधिकारी देवर्षि पांडेय, एडमिशन सेल इंचार्ज बिपिन सिंह आदि उपस्थित रहे।
