श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ी, मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 6 स्टूडेंट्स का गुड़गांव के आर्टिमिस हॉस्पिटल के लिए हुआ चयन।

कुम्हारी, 12 फरवरी 2020
मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बुधवार को गुड़गांव के आर्टिमिस हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट कैंप में एमटीसीएन कॉलेज के 12 स्टूडेंट्स शामिल हुए। जिनमें से 6 स्टूडेंट्स का चयन आर्टिमिस हॉस्पिटल के लिए किया गया है। अपने अंतिम वर्ष की परीक्षा देने के बाद चयनित स्टूडेंट्स नौकरी ज्वॉइन करने के लिए गुड़गांव जाएंगे।
आर्टिमिस मल्टिस्पेशिलिटी हॉस्पिटल गुड़गांव के जाने-माने अस्पतालों में से एक है। अस्पताल की ओर से प्लेसमेंट में चयनित स्टूडेंड्स को मौके पर ही नियुक्ति पत्र और ऑफर लेटर प्रदान किया गया है। 6 स्टूडेंट्स के चयन होने पर श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट कुम्हारी के निदेशक एम.के. श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
एमटीसीएन कॉलेज की प्रिंसिपल के. दीपा ने चयनित स्टूडेंट्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग प्रदेश का पहला निजी नर्सिंग कॉलेज है। बीते 10 सालों में एमटीसीएन से हजारों छात्र डिग्री लेकर निकले हैं और अब ये छात्र देश के अलग-अलग इलाकों में नर्सिंग के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैँ।
उन्होंने कहा कि एमटीसीएन में सिर्फ डिग्री ही प्रदान नहीं की जाती है बल्कि बच्चों के करियर निर्माण पर भी फोकस किया जाता है। इसलिये संस्थान की प्लेसमेंट सेल की ओऱ से समय-समय पर इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहता है।
स्टूडेंट्स के चयन होने पर संस्थान के निदेशक एम.के. श्रीवास्तव ने रावतपुरा ग्रुप के प्लेसमेंट अधिकारी दीप शर्मा का आभार व्यक्त किया। कॉलेज की शिक्षिकाओं ने चयनित स्टूडेंट्स को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैँ।
