श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, मंडला की छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश।

मंडला, 5 जून 2020
विश्व पर्यावरण दिवस 2020 पर श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, मंडला की छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन के जरिये पर्यावरण बचाने का संदेश दिया है।
बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम नर्सिंग की छात्राओं ने अपने घरों में पोस्टर, स्लोगन बनाकर ऑनलाइन उपलब्ध कराएं है।
नर्सिंग स्टूडेंट्स ने अपने संदेशों में लिखा है कि बंजर धरती की यही पुकार, वृक्ष लगाकर करो धरती मां का श्रृंगार।
बेस्ट स्लोगन और बेस्ट पोस्टर को कॉलेज प्रबंधन की ओर से चुना जाएगा।
पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण बचाने और पेड़ लगाने का शानदार संदेश देने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया जाएगा।
लॉकडाउन के चलते नर्सिंग कॉलेज बंद हैं, स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन क्लासेज औऱ जूम एप के जरिये स्टूडेंट्स को लगातार स्टडी मैटेरियल कॉलेज प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।
