एसआरआई स्कूल कुम्हारी में ट्री प्लांटेशन ड्राइव।

दुर्ग, 6 जुलाई 2020
कुम्हारी स्थित एसआरआई स्कूल में सावन के पहले सोमवार के सुअवसर पर ट्री प्लांटेशन ड्राइव आयोजित की गई। स्कूल प्रिंसिपल अराती मिश्रा के नेतृत्व में श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट कुम्हारी के निदेशक एम. के. श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार विजय सगोरिया एवं अन्य अध्यापिकाओं ने स्कूल कैंपस में पौधरोपण किया।
स्कूल प्रिंसिपल अराती मिश्रा ने बताया कि प्रदूषण को कम करने तथा पर्यावरण को हराभरा बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के द्वारा यह प्रयास किया गया है। ट्री प्लांटेशन ड्राइव के दौरान स्कूल कैंपस में आम, आंवला, नीम, बहेड़ा, पीपल, जामुन, अमरूद के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
प्लांटेशन करने वाले स्कूल मैनेजमेंट के लोगों ने इन पौधों की देखभाल का जिम्मा भी लिया। कोरोना वायरस के चलते स्कूल बंद हैं, लेकिन प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए सावन के पहले सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग अपनाकर और मास्क पहनकर पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर कैंपस डायरेक्टर एम.के. श्रीवास्तव ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगा कर उनको संभालना पड़ेगा और इसके लिए युवा पीढ़ी को मोटीवेट करने की जरुरत है।
कोरोना वायरस हर समय रहने वाली बीमारी नहीं है, एक न एक दिन इसकी वैक्सीन बन जाएगी। लेकिन हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा और प्रदूषण रहित वातावरण देना है। इसलिये ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी का निर्वहन पौधरोपण करके किया गया है।
