धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, रावतपुरा चित्रकूट कैंपस में आयोजित हुए सांस्कृतिक और देशभक्ति के कार्यक्रम

विंध्य पर्वत माला में स्थित श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में संचालित श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स चित्रकूट कैंपस में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराकर कालेज में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस बड़े अवसर पर सांस्कृतिक और देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर प्राचार्य फार्मेसी , प्राचार्य संस्कृति , प्राचार्य एजुकेशन , शिक्षक , कर्मचारी और छात्र-छात्राये उपस्थित थे

स्वतंत्रता दिवस को हरियाली से जोड़ते हुए आज कैम्पसों में पौधे का रोपण किया गय। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैंपस मुख्य प्रशासनिक अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों से से एक एक पेड़ लगाने की अपील भी की |

डॉ जे के उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट, ने मुख्यालय से ट्रस्ट के छात्र और छात्राओं उनके पेरेंट्स , कर्मचारियों और अध्यपकगणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उपाध्यक्ष महोदय ने बताया की परम पूज्य महराज श्री श्री रावतपुरा सरकार के आशीर्वाद के साथ हमें अपने सभी कैम्पसों में आधुनिक सुविधाएं के साथ उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देनी है. हमारे सभी शिक्षण संस्थाए देश में no. १ की स्थिति में हो।
