जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में आयोजित किया गया न्यूट्रिशन कार्यक्रम

“EAT INTELLIGENTLY, LIVE HEALTHY” की थीम पर जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में न्यूट्रिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बी. एस. सी. नर्सिंग प्रथम वर्ष व जी एन एम प्रथम वर्ष के छात्र – छात्राओ द्वारा इस कार्यक्रम के अन्तर्गत भोजन, मॉडल, फूड चार्ट्स की प्रदर्शिनी की गयी साथ ही मानव जीवन मे संतुलित आहार के विविधता, विशेषता, महत्व, लाभ, उपयोग करने के तरीके, भोजन मे उपस्थित पोषक तत्व, व मिलने वाले कैलोरीज, जंक फूक व उसके नुकसान के बारे मे बताया गया ।
Read More : कैसा होगा आपका दिन, जानिए आज का राशिफल…

विविधता के अंतर्गत अलग अलग स्थिति जैसे गर्भावस्था, वीनिंग फ़ूड, रक्तचाप, मधुमेह, क्षय रोग, टायफाइड आदि मे उपयोगी भोजन के प्रकार व भोजन की मात्राओ की भी जानकारी दी गयी।
Read More : ग्रीन टी पर रिसर्च करने वाली मिशियो सुजिमुरा की जयंती, गूगल ने भी किया याद…

Read More : ग्रीन टी पर रिसर्च करने वाली मिशियो सुजिमुरा की जयंती, गूगल ने भी किया याद…










श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष, डॉ जे के उपाध्याय ने नर्सिंग के प्राचार्य , समस्त शिक्षकों व छात्र छात्रों को सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।
