Sat. Oct 23rd, 2021

400 साल से भी अधिक की है यह शार्क, 1 साल में मात्र 1 सेंटीमीटर बढ़ती लंबाई…

पृथ्वी पर ऐसे कई जीव हैं, जो अपने अनोखेपन के कारण चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन्हीं में से एक है ग्रीनलैंड शार्क। हाल ही में हुए एक रिसर्च में पता चला है कि ये शार्क करीब 400 साल तक जिंदा रह सकती है। ग्रीनलैंड शार्क की उम्र का पता कार्बन डेटिंग पद्धति का इस्तेमाल करके लगाया गया है। शार्क काफी बड़ी मछलियां होती हैं।

अक्सर इनके हमलों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। इनके दांत काफी मजबूत और खतरनाक होते हैं। शार्क के हमले इतने घातक होते हैं कि कई मर्तबा व्यक्ति की जान भी चली जाती है। वहीं उसकी एक प्रजाति ग्रीनलैंड शार्क पर हुए एक अध्ययन के बाद कई नई चीजें सामने निकल कर आई हैं।

 

वैज्ञानिकों ने ग्रीनलैंड शार्क पर अध्ययन किया, जिसमें उनको एक मादा शार्क के बारे में कई नई बातें पता चली हैं। अपने इस रिसर्च में उन्होंने ये भी बताया है कि ग्रीनलैंड शार्क सबसे ज्यादा दिनों तक जीने वाला वर्टीब्रेट है।


शार्क की उम्र का पता लगाने के लिए रिसर्च टीम ने रेडियो कार्बन डेटिंग पद्धति का इस्तेमाल किया। रिसर्च के दौरान इस प्रजाति की 28 मछलियों का वैज्ञानिकों ने बारीकी से अध्ययन किया। उन पर शोध करने के बाद वैज्ञानिकों को ये पता चला कि इनमें से एक मादा शार्क की उम्र 400 साल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter

[mc4wp_form id="69"]