अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के लिए होंगे अनेक कार्यक्रम…

Cropped shot of an unrecognizable man leaning on his walking stick
समाज कल्याण विभाग द्वारा एक अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों के प्रति समाज में सम्मानजनक वातावरण विकसित करने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Read More:आईपीएल में हुआ कोरोना का दस्तक ,नटराजन हुए कोरोना पॉजिटिव …

इस दिन राजधानी रायपुर में राज्यस्तरीय आयोजन होगा, जिसमें खेल, साहित्य, संगीत, अभिनय, नृत्य, गायन, वादन, कोरोना वारियर्स के रूप में ख्याति प्राप्त वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। बुजुर्गों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।


सभी जिलों में अधिकारियों से बुजुर्गों के लिए 25 सितम्बर तक जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने कहा गया है। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देश का पालन करने कहा गया है।
View this post on Instagram
