श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग शहडोल में “वर्ल्ड हार्ट डे” का आयोजन…

शहडोल || रावतपुरा सरकार शहडोल कैंपस में अनेक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए गए, इस कार्यशाला में सर्वप्रथम कॉलेज की शिक्षिका फिरदोस खान ने हृदय की संरचना के बारे में बाहरी और आंतरिक स्थिति को अवगत किया.


READ MORE :रावतपुरा नर्सिंग के छात्रों ने ग्रामीणवासिओ को हृदय से सम्बंधित जानकारी, विश्व हृदय दिवस जागरूकता कार्यक्रम से दी
वरिष्ठ व्याख्याता दिनेश कुमार राय के द्वारा सी.पी.आर प्रेजेंटेशन के माध्यम से हृदय की कार्य संरचना के बारे में छात्रों को अवगत कराया साथ ही मानव शरीर की संरचना में हृदय का क्या स्थान होता है इसके बारे में विधिवत कार्यशाला का आयोजन किया गया.


कार्यशाला के अंतर्गत संस्था में अध्ययनरत सभी छात्रों ने एक हृदय का मॉडल रूप बनाकर प्रजेंट किया. आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए संस्थान के सभी शिक्षकों ने अपने-अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अध्ययनरत छात्रों को हृदय की मानव शरीर में उपयोगिता के बारे में संपूर्ण जानकारी दी .


श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ .जे. के. उपध्याय जी ने संस्थान के मुख्य प्रशानिक अधिकारी, प्रचार्य व सभी स्टाफ और छात्र – छात्राओं को सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएँ दी.

