ऐसा ‘कीड़ा’, खा गया दिमाग के अंदर सबकुछ, डॉक्टर भी नहीं बचा बच्चे की जान

अमेरिका टेक्सास में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पार्क में खेलने गए एक बच्चे के साथ ऐसी घटना हुई कुछ दिनों के भीतर उसकी मौत हो गई. बच्चा स्प्लैश पैड की वजह से ब्रेन ईटिंग अमीबा के संपर्क में आ गया. अमीबा नाक या मुंह के जरिए बच्चे के दिमाग में चला गया, जिससे 6 दिन के भीतर उसकी मौत हो गई.


READ MORE:श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बिलासपुर में “विश्व ह्र्दय दिवस” का आयोजन…
सार्वजनिक पार्कों में स्प्लैश पैड पर लगे स्प्रिंकलर, फव्वारे, नोजल और अन्य जल-स्प्रे की समय-समय पर सफाई नहीं हो पाने के चलते इसपर ब्रेन ईटिंग अमीबा जमा हो जाता है और लोगों को नुकसान पहुंचाता है.
ये नाक या मुंह के जरिए शरीर में घुस जाए तो जानलेवा हो सकता है. इस ब्रेन ईटिंग अमीबा से संक्रमित होने वाले 95 फीसदी लोगों की मौत हो जाती है.

गंदगी में पनपता है ये अमीबा
बच्चे की बीमारी के बारे में जानने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने जांच शुरू की. इस बीच अर्लिंग्टन के सभी सार्वजनिक स्पलैश पैड बंद कर दिए. अधिकारियों ने स्प्लैश पैड के पानी में अमीबा की उपस्थिति की पुष्टि की. मैनेजर लेमुएल रैंडोल्फ ने कहा, ‘स्प्लैश पैड की रेगुलर साफ-सफाई में कमी पाई गई. हम रख-रखाव के मानकों को पूरा नहीं कर पाए.
