Sun. Jan 5th, 2020

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट, कुम्हारी में विधानसभा चुनाव जागरूकता कार्यक्रम 2018 का आयोजन

रायपुर, 12 अक्टूबर 2018।

छत्तीसगढ़ राज्य में 12 एवं 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र निर्वाचन आयोग की ओर से श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट, कुम्हारी में विधानसभा चुनाव जागरूकता कार्यक्रम 2018 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को निर्वाचन आयोग ने एसवीईईपी नाम दिया है। कार्यक्रम में रावतपुरा कॉलेज, कुम्हारी के स्टूडेंट्स  ने ईवीएम मशीन में वोट कैसे डाला जाए और ईवीएम के साथ जुड़ी वीवीपैट मशीन कैसे काम करती है, इसकी जानकारी हासिल की।

निर्वाचन आयोग की ओर से भेजे गए प्रशिक्षणदाता ने स्टूडेंट्स को अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देने के लिए मतदान प्रक्रिया को बारीकी से समझाया। निर्वाचन आयोग की ओर से आए अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को वोटिंग के दौरान नहीं की जाने वाली हरकतों के बारे में भी विस्तार से समझाया। अधिकारियों ने कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार ही नहीं बल्कि उसका कर्तव्य भी है। ऐसे में एक जरा सी गलती आपके द्वारा किए गए मतदान को अवैध घोषित करा सकती है।

व्याख्यान के दौरान स्टूडेंट्स को ऑनलाइन मतदाता सूची से भी अवगत कराया गया। अगर किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में नहीं आ रहा है तो कैसे अपना नाम ऑनलाइन मतदाता सूची में जाकर पता कर सकते हैं। इसकी जानकारी भी स्टूडेंट्स को दी गई। निर्वाचन अधिकारियों ने रावतपुरा इंस्टीट्यूट कुम्हारी के नर्सिंग, फार्मेसी एवं बीएड के विद्यार्थियों को मतदान अवश्य करने की शपथ भी दिलाई। मतदान जागरूकता कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई और मतदान के लिए सभी को प्रेरित करने की कसम खाई।

स्टूडेंट्स ने कैंपस में रंगोली, पोस्टर एवं स्लोगन लिखकर मतदान जागरूकता कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विधानसभा चुनाव 2018 में मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अगले दिन रावतपुरा के स्टूडेंट्स ने मतदान जागरूकता रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे।

मतदान जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर कुम्हारी कैंपस के निदेशक एम.के. श्रीवास्तव, रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की प्रिंसिपल डॉ. चंचलदीप कौर, मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल के. दीपा, रजिस्ट्रार, विजय सागोरिया समस्त टीचिंग स्टाफ स्टूडेंट्स एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter