- श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में ‘प्रेजेंट योरसेल्फ’ वर्कशॉप का आयोजन
- श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ऊर्जा संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन, नवीन ऊर्जा श्रोतों पर छात्रों ने रखे अपने विचार
- छत्तीसगढ़ में नए नर्सिंग कॉलेजों को राज्य सरकार की ‘नो एंट्री’ अनापत्ति प्रमाण पत्र देने पर लगाई रोक
- Shri Rawatpura sarkar lok kalyan trust participated in NASSCOM FOUNDATION LEADERSHIP CONFERENCE 2019 at New Delhi.
- मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग कुम्हारी में वर्ल्ड हेल्थ डे का आयोजन, नर्सिंग की छात्राओं ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का दिया संदेश।
धनेली में श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी का भूमि पूजन, नये प्रशासनिक भवन की रखी गई नींव
रायपुर, 11 अक्टूबर 2018
धनेली स्थित श्री रावतपुरा सरकार आश्रम परिसर में गुरुवार को श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी का भूमि पूजन किया गया। नवरात्रि के शुभअवसर पर यूनिवर्सिटी के बनने वाले नये प्रशासनिक भवन एवं प्रयोगशाला ब्लॉक की नींव रखी गई।

अनंत विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज (श्री रावतपुरा सरकार) के आशीर्वाद से भूमि पूजन और प्रशासनिक भवन के नींव की ईंट श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय ने अपने करकमलों से रखी।

भूमि पूजन के इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर अतुल कुमार तिवारी, यूनिवर्सिटी के कुलसचिव विवेक इंदर कोचर, रामसेवक साहू, अशोक कुमार मृगानी, पूर्णेन्दु चक्रवर्ती, एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।





