इंटर स्टेट स्पोर्ट्स “पिरामिड 2019” में शामिल हुए श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स।

रायपुर, 17 अक्टूबर
श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग, फार्मेसी एवं नर्सिंग के स्टूडेंट्स ने इंटर स्टेट स्पोर्ट्स कार्यक्रम पिरामिड 2019 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पिरामिड 2019 का आयोजन सेजबहार स्थित शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एंड मैनेजमेंट कॉलेज में किया गया।
दो दिवसीय पिरामिड 2019 में रावतपुरा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डॉ. अंकुर अरुण कुलकर्णी ने शुभकामनाएं दी हैं।
एसआरयू के प्राध्यापक आशीष कुमार साहू (इंजिनीरिंग विभाग) एवं धर्मेन्द्र भारद्वज (फार्मेसी विभाग) छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए पिरामिड 2019 में उपस्थित रहे। इंजीनियरिंग विभाग के प्रिंसिपल डॉ. छविराम मतावले एवं फार्मेसी विभाग के प्रिंसिपल डॉ. मनमोहन सिंह जांगड़े ने छात्रों को इंटर स्टेट स्पोर्ट्स में भाग लेकर टीम भावना से काम करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि खेलकूद का विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्व है। कुछ विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन कर जाते हैँ। ऐसे में किसी भी काम को कमतर नहीं समझना चाहिए बल्कि मौका मिलने पर जी जान लगाकर उस टास्क को पूरा करना चाहिये।
