श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में करियर ओरियेंटेड कार्यशाला का आयोजन।

रायपुर,
श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में आज दैनिक भास्कर कॉरपोरेशन लिमिटेड और जिलेट ग्रुप की ओर से करियर ओरियेंटेड कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें दैनिक भास्कर समूह से आये आकाश छिब्बर एवं उनकी टीम ने स्टूडेंट्स के करियर से जुड़े तमाम सवालों के जवाब पेश किये।
आकाश छिब्बर ने बताया कि इंटरव्यू के दौरान कैसे कठिन प्रश्नों का जवाब दें। कठिन प्रश्नों का जवाब देते समय कैसे अपनी बॉडी लैंग्वेज को सामान्य बनाए रखा जाए। इंटरव्यू के दौरान आपका प्रेजेंटेशन कैसा हो, बोलने की कला कैसी हो, आपका ड्रेसिंग सेंस कैसा हो आदि सवालों को स्टूडेंट् की जिज्ञासाओं को शांत किया गया।
श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.(डॉ.) अंकुर अरूण कुलकर्णी एवं निदेशक अतुल कुमार ने कहा कि यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए पर्सनेलिटी डवलेपमेंट और उनकी ग्रूमिंग के लिए इस तरह के कार्यक्रम किये जाने जरूरी हैं। इनसे छात्रों का न सिर्फ व्यक्तित्व निखरता है बल्कि करियर के मोर्चे पर साहस के साथ कठिनाई का सामना करने की हिम्मत भी आती है।
कार्यक्रम को यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रो. शोभना झा एवं श्रीमती नीती पांडे (कला एवं मानविकी विभाग) द्वारा संचालित किया गया। उक्त कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के समस्त विभाग के विद्यार्थियों ने उपस्थित रहे।
नीति पांडे ने कार्यक्रम की सफलता के लिए यूनिवर्सिटी के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही दैनिक भास्कर समूह से आये सभी सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया एवं उनसे भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम को दोबारा करवाने की कामना की।
