श्री रावतपुरा सरकार शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा विभाग छ.ग. शासन के तत्वाधान मे आयोजित हैण्डबाल पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन

श्री रावतपुरा सरकार शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा विभाग छ.ग. शासन के तत्वाधान मे आयोजित हैण्डबाल पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 06/12/2019 एवं 07/12/2019 को किया गया । जिसमे कुल 9 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट अटल नगर के निर्देशक श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे डाॅ. अशोक दुबे क्रीडा अधिकारी एनआईटी रायपुर , डाॅ. रविन्द्र मिश्रा विश्वविद्यालय अध्ययन शाला , डाॅ. रामानंद यदु क्रीडा अधिकारी शासकीय विज्ञान महाविद्यालय , डाॅ. प्रमोद मेने शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रायपुर, डाॅ. विष्णु श्रीवास्तव शासकीय महाविद्यालय आरंग एवं अन्य महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी श्री देवश्री हाजरा, श्री देव नारायण, श्री अमित टंडन आदि की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ श्री रावतपुरा सरकार शासकीय शिक्षा महाविद्यालय अटल नगर के प्राचार्य डाॅ. कर्मिष्ठ शम्भरकर जो प्रतियोगिता के आयोजक सचिव रहे ।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच श्री रावतपुरा सरकार शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय अध्ययन शाला रायपुर के मध्य खेला गया जिसमे श्री रावतपुरा सरकार शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय 13-06 से विजयी रही ।
बेस्ट प्लेयर – मनीष चंद्राकर , श्री रावतपुरा सरकार शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय एवं बेस्ट कीपर – आशीष कुशवाहा , श्री रावतपुरा सरकार शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय रहे।
इस प्रतियोगिता मे रायपुर टीम का चयन किया गया जो दिनांक 11, 12 दिसम्बर को बिलासपुर मे आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेगी ।
