मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के स्टूडेंट्स ने किया रक्तदान, बिलासा ब्लड बैंक जाकर समझी रक्तदान एवं रक्त के सुरक्षित भंडारण की प्रक्रिया।

रायपुर, 17 फरवरी 2020
मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कुम्हारी के नर्सिंग स्टूडेंट्स ने आज बिलासा ब्लड बैंक रायपुर का दौरा किया। नर्सिंग स्टूडेंट्स ने बिलासा ब्लड बैंक में रक्तदान करने से लेकर रक्त के सुरक्षित स्टोरेज, उपकरणों के इस्तेमाल, आरडीपी, एसडीपी, ब्लड ग्रुप की जांच एवं रक्त की जांच में काम आने वाली मशीनों के बारे में जानकारी हासिल की।
इस दौरान बीएससी नर्सिंग के स्टूडेंट्स ने ब्लड बैंक में रक्तदान भी किया। बिलासा ब्लड बैंक का ध्येय वाक्य रक्तदान मानव कल्याण है। जिससे प्रेरित होकर नर्सिंग स्टूडेंट्स ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। बिलासा ब्लड बैंक के शैक्षणिक भ्रमण पर बीएससी नर्सिंग के कुल 52 स्टूडेंट्स और शिक्षक शामिल रहे।
इस अवसर पर नर्सिंग स्टूडेंट्स ने ब्लड प्रोडक्ट की पैकिंग, ब्ल्ड प्रोडक्ट को अलग करने और उनकी लेबलिंग आदि के बार में भी जाना। बिलासा ब्लड बैंक की डॉक्टर अवलोकिता साहू, डायरेक्टर असीम कुमार और एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी मधुसूदन शर्मा ने छात्रों को रक्तदान के दौरान रंगों के उपयोग के लिए किये जाने वाले डिनोटिशन के बारे में भी बताया।
नर्सिंग स्टूडेंट्स के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान नर्सिंग स्टाफ साथ रहा। सभी ने स्टूडेंट्स की हर जिज्ञासा का बखूबी जवाब दिया। गौरतलब है कि बिलासा ब्लड बैंक और मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के तहत संचालित संस्थाएं है।
मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग को प्रदेश का पहला निजी नर्सिंग महाविद्यालय होने का गौरव हासिल है। वहीं बिलासा ब्लड बैंक प्रदेश की सबसे बड़ी ब्लड बैंक है। बिलासा ब्लड बैंक की चार शाखाएं, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा एवं राजनांदगांव में कार्यरत है। रक्तदान मानव कल्याण बिलासा ब्लड बैंक का ध्येय वाक्य है।
