श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, धनेली में न्यूट्रिशन प्रोग्राम का आयोजन।

रायपुर, 20 फरवरी, 2020
धनेली स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में आज न्यूट्रिशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इसके तहत नर्सिंग स्टूडेंट्स ने प्रोटीन, कैट, विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट एवं फाइबर रिच डाइट बनाकर दिखाईँ।
नर्सिंग स्टूडेंट्स ने स्वास्थ्यवर्धक भोजन का प्रेजेंटेशन भी दिया, तथा शरीर के रचनात्मक तत्वों के निर्माण में इनका महत्व बताया गया।
इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. अंकुर अरुण कुलकर्णी, कुलपति श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी तथा श्री अतुल कुमार तिवारी, निदेशक श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रश्न पूछे गए एवं संतुलित पोषण आहार के महत्व को बताया गया।
