जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के स्टूडेंट्स ने पोस्टर, ड्रॉइंग और स्लोगन लिख मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।

जगदलपुर, 5 जून, 2020
जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में आज विश्व पर्यावरण दिवस डिजिटल तरीके से मनाया गया। लॉकडाउन की वजह से कॉलेज परिसर में पौधरोपण नहीं किया जा सका। लेकिन विश्व पर्यावरण दिस पर पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए नर्सिंग स्टूडेंट्स ने पोस्टर, बैनर, स्लोगन आदि लिखकर पर्यावरणप्रेमी होने का आह्वान किया।
नर्सिंग स्टूडेंट्स ने अपने बनाए पोस्टर, ड्रॉइंग को ऑनलाइन तरीके से कॉलेज प्रिंसिपल रविताश पीटर को भेजे। नर्सिंग स्टाफ ने सभी पोस्टर, वीडियो, स्लोगन को देखकर बेस्ट पोस्टर, बैनर, ड्राइंग, स्लोगन बनाने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
आमतौर पर विश्व पर्यावरण दिवस पर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया जाता है। लेकिन वर्ष 2020 में फैली कोविड-19 संक्रामक बीमारी ने हर किसी को घर में रहने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में डिजिटल तरीके से दिया गया पर्यावरण बचाने का संदेश लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
