भारत आज करेगा अग्नि-5 का परीक्षण, जानिए खासियत…

पांच हजार किमी से अधिक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का पहला यूजर ट्रायल आज हो सकता है. डीआरडीओ अबतक परमाणु मिसाइल अग्नि-5 के सात परीक्षण कर चुका है. लेकिन जंगी बेड़े में शामिल होने के बाद ये पहला परीक्षण है|

Read More:अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के लिए होंगे अनेक कार्यक्रम…
ओडिशा के तट से जब भारत अग्नि 5 उड़ान भरेगी तब इसके सफल होते ही भारत उन 8 चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा जिनके पास परमाणु सक्षम मिसाइल है. अब अग्नि 5 की उन खूबियों को भी जान लीजिए जिस वजह से दुश्मनों की नींद उड़ रखी है.

अग्नि 5 सीरीज की ये 5वीं मिसाइल है और इसकी उड़ान ने हर बार देश को गौरवान्वित किया है. इस बार आसमान में भारत की मिट्टी की खूशबू भी महकेगी क्योंकि इसे डीआरडीओ ने तैयार किया है.

