श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स रावतपुराधाम में गांधी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन …

धाम- परमपूज्य महाराज जी के आशीर्वाद से आज गांधी जी की जयंती मनायी गई , यह कार्यक्रम मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शशिभूषण त्रिपाठी जी की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
READ MORE:गूगल ने भी डूडल बनाकर ,अभिनेता शिवाजी गणेशन को किया याद…

कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्जवलन , सरस्वती पूजन के साथ किया गया ,संस्थान के मुख्य प्रशानिक अधिकारी जी द्वारा महात्मा गांधी के भारत सहित पूरे विश्व के लिए किये गए सत्य , अहिंसा , सत्याग्रह , सामाजिक समता , महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के लिए किये गए प्रयासों का वर्णन किया गया तथा यह भी बताया गया कि क्यों महात्मा गांधी इतने वर्षों के बाद भी आज भी उतने ही प्रासंगिक है जितने पहले थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान , भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के उद्घोष के साथ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई प्रांगण में प्रकृति के खुले वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा संकाय , आईटीआई संकाय एवं संस्कृत संकाय के सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों की उपस्थिति रही

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ .जे. के. उपध्याय जी ने संस्थान के मुख्य प्रशानिक अधिकारी , प्रचार्य व सभी स्टाफ और छात्र – छात्राओं को सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएँ दी|

