- श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में ‘प्रेजेंट योरसेल्फ’ वर्कशॉप का आयोजन
- श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ऊर्जा संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन, नवीन ऊर्जा श्रोतों पर छात्रों ने रखे अपने विचार
- छत्तीसगढ़ में नए नर्सिंग कॉलेजों को राज्य सरकार की ‘नो एंट्री’ अनापत्ति प्रमाण पत्र देने पर लगाई रोक
- Shri Rawatpura sarkar lok kalyan trust participated in NASSCOM FOUNDATION LEADERSHIP CONFERENCE 2019 at New Delhi.
- मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग कुम्हारी में वर्ल्ड हेल्थ डे का आयोजन, नर्सिंग की छात्राओं ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का दिया संदेश।
जिओ टॉक इवेंट में मशहूर निर्देशक महेश भट्ट रावतपुरा सरकार के स्टूडेंट्स से हुए रूबरू
रायपुर, 11 अक्टूबर 18।
मुकेश अंबानी की दूरसंचार प्रदाता कंपनी जिओ की ओर से श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कुम्हारी, धनेली एवं नया रायपुर स्थित कॉलेजों में जिओ टॉक इवेंट आयोजित किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक महेश भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म जलेबी की स्टारकास्ट के साथ वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए रावतपुरा के स्टूडेंट्स से बातचीत की।

निर्देशक महेश भट्ट ने स्टूडेंट्स से द आर्ट ऑफ फिल्म मेंकिंग विषय पर विस्तार से चर्चा की। महेश भट्ट से स्टूडेंट्स ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए पूछा कि आखिर फिल्म की शूटिंग कैसे होती है। शूटिंग के बाद एडिटिंग कैसे की जाती है। गानों की रिकॉर्डिंग एवं ग्राफिक्स की वीएफएक्स तकनीक की जानकारी भी स्टूडेंट्स ने समझी।

इस अवसर पर रावतपुरा कॉलेज के कुम्हारी कैंपस के डायरेक्टर एम.के.श्रीवास्तव, नया रायपुर कैंपस के डायरेक्टर हेमंत पाण्डेय, धनेली कैंपस के डायरेक्टर अतुल तिवारी, कॉलेज के प्रिंसिपल, स्टाफ एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।





