शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाला संस्थान बना श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग शहडोल।

शहडोल, 25 नवंबर,
श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, शहडोल मध्यप्रदेश का एकमात्र 100 फीसदी परीक्षा परिणाम देने वाला नर्सिंग संस्थान बन गया है।
मध्यप्रदेश आयुर्विजान यूनिवर्सिटी जबलपुर की ओर से जारी किये गए बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर के रिजल्ट में रावतपुरा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है। संस्थान के सभी नर्सिंग स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन में पास हुए है।
पास प्रतिशत की बात करें तो रावतपुरा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की थर्ड ईयर की छात्रा सुमन दिवेदी 77.14 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रही हैँ। दूसरे स्थान पर 75.28 फीसदी अंकों के साथ नीलम सिंह और 75 फीसदी अंकों के साथ कविता पटेल तीसरे स्थान पर रही हैं।
संस्थान की इस उपलब्धि पर श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के वाइस चेयरमैन डॉ. जे.के. उपाध्याय एवं कार्यकारी निदेशक पी.सी. मिश्रा ने कॉलेज की प्रिंसिपल, चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फैकल्टी को बधाई दी है।
डॉ. उपाध्याय ने कहा कि उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने और बेहतर रिज्लट प्रदान करने को लेकर संस्थान प्रतिबद्ध है औऱ इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि रावतपुरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज बेहतर परीक्षा परिणाम दे रहे हैं। संस्थान से पास होकर निकले सैकड़ों विद्यार्थी आज प्रदेश के और देश के दूसरे राज्यों में नौकरी हासिल कर नर्सिंग के पेशे में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
संस्थान के सौ फीसदी रिजल्ट हासिल करने पर कॉलेज मैनेजमेंट ने टॉपर स्टूडेंट्स का सम्मान करने औऱ अन्य छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए भव्य आयोजन करने का निर्णय किया है। ताकि फर्स्ट ईयर में प्रवेश लेने वाले नर्सिंग स्टूडेंट्स भी सीनियर्स से सीखकर अपने करियर को सही दिशा दे पाएं।
