श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग मंडला में 71वें गणतंत्र दिवस पर गूंजा जयहिंद का जयघोष

मंडला, 27 जनवरी 2020
श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज मंडला में गणतंत्र दिवस पर आसमान जयहिंद के नारों से गूंज उठा। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपनिदेशक ( नर्सिंग) प्रमोद पाण्डे के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल, स्टाफ और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उप निदेशक नर्सिंग प्रमोद पाण्डे के द्वारा इस अवसर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया।
इसके बाद कॉलेज के स्टूडेंट्स के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
