श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में सम्पन्न हुआ “दीक्षारंभ” समारोह, राज्यपाल हुए शामिल…

रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी रायपुर, छत्तीसगढ़ के नैसर्गिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में गुरूदेव संत शिरोमणी रविशंकर जी महाराज की पावन प्रेरणा से आज नव-प्रवेशी छात्र एवं छात्राओं का दीक्षारंभ संस्कार के अंतिम दिवस का कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर के सांई राम सभागृह में सहर्ष संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुसुइया उइके माननीया राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहीं | विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के प्रति कुलाधिपति राजीव माथुर जी उपस्थिति थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार पाठक जी ने की।

आम्र वृक्ष के रोपण के उपरांत मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ | पुलिस बैंड द्वारा बजाए गए राष्ट्रगान के गगनभेदी स्वर से मंच गुंजायमान हो उठा | अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार पाठक जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए राज्यपाल महोदया को अपने व्यस्ततम समय में भी विश्वविद्यालय के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि विद्यार्थी नई आशा और अपेक्षा के साथ जीवन का स्वर्णिम भविष्य निर्मित करने के लिए तैयार रहे |

Read More: जानिए क्यों मनाया जाता है “विश्व साक्षरता दिवस” ?
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं विश्वविद्यालय के प्रति- कुलाधिपति श्री राजीव माथुर जी ने अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें आज के दीक्षारंभ में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया और दीक्षांत कार्यक्रम में भी आने के लिए निवेदन किया | उन्होंने राज्यपाल महोदया को विश्वास दिलाया कि हम आपकी आशाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ में शिक्षा की ऐसी ज्योत जलाएंगे जो छत्तीसगढ़ ही नही , अपितु पूरे राष्ट्र को आलोकित करे |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुइया उइके, माननीया राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन जी के द्वारा बहुत ही सारगर्भित व्याख्यान दिया गया जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “ जीवन में अपने सपनों को साकार करने के लिए दृढ निश्चयी होना जरुरी है | उन्होंने बाताया कि सफलता के लिए निस्वार्थ समर्पण भाव का होना आवश्यक है जिसके लिए विद्यार्थिओं को महापुरुषों की जीवनियों को पढ़कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए | जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर चलने से सफ़लता सुनिश्चित है | दीक्षारंभ के इस समापन अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रतिभावान छात्रों को प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत कर विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित और इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |
माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा इस अवसर पर SRU Times के नए अंक का भी विमोचन किया गया और हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन ओ.एस.डी. मोनिका मिश्रा एवं योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राधिका चंद्राकर द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. आशीष सरकार द्वारा किया गया |माननीय छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके जी की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी रायपुर, छत्तीसगढ़ के नैसर्गिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में पूज्य गुरूदेव संत शिरोमणी रविशंकर जी महाराज की पावन प्रेरणा से आज नव-प्रवेशी छात्र एवं छात्राओं का दीक्षारंभ संस्कार के अंतिम दिवस का कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर के सांई राम सभागृह में सहर्ष संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुसुइया उइके राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहीं | विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के प्रति कुलाधिपति श्री राजीव माथुर जी उपस्थिति थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार पाठक ने की।

आम्र वृक्ष के रोपण के उपरांत मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ | पुलिस बैंड द्वारा बजाए गए राष्ट्रगान के गगनभेदी स्वर से मंच गुंजायमान हो उठा | अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार पाठक जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए राज्यपाल महोदया को अपने व्यस्ततम समय में भी विश्वविद्यालय के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि विद्यार्थी नई आशा और अपेक्षा के साथ जीवन का स्वर्णिम भविष्य निर्मित करने के लिए तैयार रहे |

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं विश्वविद्यालय के प्रति- कुलाधिपति श्री राजीव माथुर जी ने अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें आज के दीक्षारंभ में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया और दीक्षांत कार्यक्रम में भी आने के लिए निवेदन किया | उन्होंने राज्यपाल महोदया को विश्वास दिलाया कि हम आपकी आशाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ में शिक्षा की ऐसी ज्योत जलाएंगे जो छत्तीसगढ़ ही नही , अपितु पूरे राष्ट्र को आलोकित करे |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसुइया उइके, माननीया राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन जी के द्वारा बहुत ही सारगर्भित व्याख्यान दिया गया जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “ जीवन में अपने सपनों को साकार करने के लिए दृढ निश्चयी होना जरुरी है | उन्होंने बाताया कि सफलता के लिए निस्वार्थ समर्पण भाव का होना आवश्यक है जिसके लिए विद्यार्थिओं को महापुरुषों की जीवनियों को पढ़कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए | जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर चलने से सफ़लता सुनिश्चित है | दीक्षारंभ के इस समापन अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रतिभावान छात्रों को प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत कर विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित और इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |

राज्यपाल महोदया द्वारा इस अवसर पर SRU Times के नए अंक का भी विमोचन किया गया और हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की गई।कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन ओ.एस.डी. सुश्री मोनिका मिश्रा एवं योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राधिका चंद्राकर द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. आशीष सरकार द्वारा किया गया |