Sat. Sep 25th, 2021

मिसाल कायम : स्कूल के बाहर चाय-भजिया बेचने वाला बना IPS ऑफिसर, जाने पूरी कहानी…

पुणे- काटेवाड़ी के अल्ताफ शेख ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर नई मिसाल कायम की है. ग्रामीण इलाके के युवक का संघर्ष बेहद कठिनाईयों से भरा रहा है साथ ही घर के नाजुक हालात होने के बावजूद अल्तााफ ने मेहनत और लगन से अपने माता-पिता के IPS बनने के सपने को साकार किया है| वह पहले केंद्रीय लोक सेवा आयोग के सहायक कमांडेंट बने थे और अब इंडियन पुलिस सर्विस के लिए चुने गए हैं|


join WhatsApp group


अल्ताफ शेख ने शुक्रवार को घोषित हुए UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता हासिल की है| कभी स्कूल में भजिया और चाय बेचने वाले अल्ताफ अब IPS अधिकारी बन गए हैं| वे बारामती तालुका के पहले IPS अधिकारी बने हैं|

Read More:श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल में ब्लड डोनेशन कैंप का अयोजन…

अल्तातफ इस्लाेमपुर के नवोदय विद्यालय से पढ़े हैं. बाद में उन्होंने फूड टेक्नोेलॉजी में BA किया. वर्तमान में वह उस्माानाबाद में इंटेलिजेंस ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sri Times (@srgoi)


ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद करने के उद्देश्य से बारामती में राष्ट्रवादी करियर अकादमी की शुरुआत की गई थी जिसमे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है.

इसी अकादमी से पढ़े अल्ताफ शेख आज IPS बन गए हैं ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओ को प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद करने के उद्देश्य से सुनेत्रा पवार की पहल पर 2012 में राष्ट्रवादी करियर अकादमी की स्थापना की गई थी. इस अकादमी से अब तक 47 राजपत्रित अधिकारी बन चुके हैं और बड़ी संख्या में युवक-युवतियां सरकारी नौकरियों में देश सेवा कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter

[mc4wp_form id="69"]