Fri. Sep 24th, 2021

मस्तिष्क को रखना है स्वस्थ तो ऐसे आहारों का करें सेवन…जरुर देखे…

मस्तिष्क, शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। चीजों को याद रखने के साथ और शरीर को पूरे दिन संचालित करने का काम मस्तिष्क द्वारा ही होता है। यह सबसे आवश्यक अंगों में से एक है ऐसे में मस्तिष्क के विशेष देखभाल की भी आवश्यकता होती है.



हालांकि अन्य अंगों की तरह हम मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के बारे में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है “मस्तिष्क की अपर्याप्त देखभाल की स्थिति में कई न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों के जोखिम का खतरा बढ़ सकता है, जिसका असर शरीर के सामान्य कार्यों को भी प्रभावित कर सकता है। पार्किंसंस, हंटिंगटन और अल्जाइमर रोग ऐसे ही समस्याओं के कारण होते हैं।

Read More : अमेजॉन से लेकर “DRDO” तक निकली Vacancy, जानिए कैसे करें अप्लाई… आप भी सरकारी या प्राइवेट नौकरी की तलाश में हैं?


brain power


स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सभी लोगों को मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के उपाय करते रहने चाहिए, स्वस्थ आहार का सेवन इस दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। साथ ही आहार में उन पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी होते हैं।

ओमेगा -3 फैटी एसिड है सबसे आवश्यक

अध्ययनों से पता चलता है कि मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को आहार में ओमेगा -3 फैटी एसिड वाली चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

Read More : अमेजॉन से लेकर “DRDO” तक निकली Vacancy, जानिए कैसे करें अप्लाई… आप भी सरकारी या प्राइवेट नौकरी की तलाश में हैं?


OMEGA 3 FATTY ACID Omega- | Alliance in Mumbai, India


वसायुक्त मछलियां जैसे हेरिंग, सार्डिन और सैल्मन आदि को हेल्दी फैट और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर माना जाता है। बेंथम साइंस में प्रकाशित एक समीक्षा के अनुसार ओमेगा -3 फैटी एसिड न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों के विकास के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

join WhatsApp group

मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद है अखरोट


Eat Walnut Daily To Get Sharp Mind And Healthy Body - अखरोट खाएं तेज दिमाग आैर अच्छी सेहत पाएं | Patrika News


तमाम अध्ययनों के बाद पता चलता है कि नट्स का सेवन, मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद हो सकता है। अखरोट, मूंगफली और पेकान जैसे नट्स, हेल्दी फैट और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होते हैं। जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित अध्ययन में मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ाने में अखरोट के लाभकारी प्रभावों के बारे में बताया गया है। अखरोट का सेवन, याददाश्त में सुधार करने के साथ मस्तिष्क के कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने में सहायक हो सकता है।

Read More : कल से इन चार राशियों का होने जा रहा भाग्योदय, धन-धान्य व प्रतिष्ठा की होगी वृद्धि, आइये जानते हैं वे राशियां कौन-कौन से हैं

शराब का सेवन दिमाग पर डालता है बुरा असर

शराब के सेवन के कारण शरीर और मस्तिष्क दोनों को नुकसान पहुंचता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, शराब का अधिक या लंबे समय तक सेवन करने वालों को भ्रम और स्मृति हानि जैसी समस्याओं का खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा, शराब मस्तिष्क के कार्यों को बाधित करने के साथ कई तरह के गंभीर रोगों को जन्म दे सकती है।  मस्तिष्क को अल्पकालिक और दीर्घकालिक नुकसान से सुरक्षित रखने के लिए शराब से परहेज करना चाहिए।


शराब पीने के बाद आपके शरीर में क्या बदलाव होता है, जिससे आपको नशा होता है? | Why you feel inebriated drunk after consuming alcohol you need to know everything | TV9 Bharatvarsh

फ्रोजन और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ से करें परहेज

फ्रोजन मांस और भोजन में प्रीजर्वेटिव और ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है, जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि ट्रांस फैट के सेवन के कारण संज्ञानात्मक कार्यों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

Read More : सीजी व्यापम ने जारी की CG BSc Nursing एडमिशन फॉर्म भरने की तिथि…


फ्रोजन और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ


मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी इस तरह के भोजन को बेहद खतरनाक माना जाता है। ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज किया जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter

[mc4wp_form id="69"]