Sat. Sep 25th, 2021

10 मिनट के अंदर डेढ़ लीटर कोका-कोला पी गया शख्स, हुई मौत…जाने क्या थी वजह…

कई लोग हर दिन कई लीटर कोल्ड ड्रिंक गटक जाते हैं. लेकिन हाल ही में चीन से सामने आई एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया है.
यहां रहने वाले एक शख्स की मौत इसी कोल्ड ड्रिंक की वजह से हो गई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sri Times (@srgoi)

बताया जा रहा है कि लड़के ने मात्र 10 मिनट के अंदर डेढ़ लीटर कोका कोला पी ली थी. जिसकी वजह से उसकी बॉडी में काफी गैस बन गया और उसकी मौत हो गई.


join WhatsApp group


22 साल के इस अनाम शख्स को बीजिंग के चाओयांग अस्पताल में एडमिट करवाया गया था. कोल्ड्रिंक पीने के 6 घंटे के अंदर ही उसका खौफनाक अंजाम हो गया.


Read More:क्यों मनाया जाता है “फार्मासिस्ट डे” ? जानिए क्या है खासियत…

बताया जा रहा है कि चीन में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. इस कारण शख्स ने डेढ़ लीटर कोका कोला की बोतल खरीदी और उसे गटक गया. इसके बाद अचानक उसकी दिल की धड़कन बढ़ गई और उसका ब्लड प्रेशर लो हो गया.

 

उसकी सांस भी तेज हो गई. पेट में काफी दर्द के कारण उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया. जहां 18 घंटे के अंदर उसकी मौत हो गई. डॉक्टर्स का कहना है कि पेट में गैस बनने के कारण उसकी जान चली गई.


क्लिनिक एंड रिसर्च इन हेप्टोलॉजी एंड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, जल्दी-जल्दी कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से उसके इंटेस्टाइन में गैस बन गया था. पेट की नली में भी गैस घुस गया था. इसके कारण उसके लिवर में ऑक्सीजन का सप्लाई नहीं हो पाया. शख्स की जान चली गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter

[mc4wp_form id="69"]