श्री रावतपुरा सरकार संस्थान आरी झांसी में हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया…

आरी झाँसी || रावतपुरा सरकार संस्थान आरी झांसी में अनंत विभूषित संत शिरोमणि परम पूज्य रविशंकर महाराज जी के आशीर्वाद में हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम देव पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलित कर संस्थान प्रबंधक जी ने किया, साथ ही हिंदी दिवस के बारे में बताते हुए प्रबंधक जी ने कहा
“जैसे कि हम जानते हैं, हम सब यहां हिंदी दिवस के उपलक्ष में यहां उपस्थित हुए हैं, हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। भारत देश अनेकता में एकता वाला देश है। अपने विविध धर्म, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के साथ, भारत के लोग सद्भाव, एकता और सौहार्द के साथ रहते हैं।”

भारत में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं में “हिंदी” सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली और बोली जाने वाली भाषा है। वर्ष 2001 में रिकॉर्ड के अनुसार, लगभग छब्बीस करोड़ नागरिक हिंदी में बात करते हैं। हिंदी को 14 सितंबर 1949 को भारत की राष्ट्रीय भाषा के रूप में अपनाया गया तब से हिंदी भाषा को एक उच्च दर्जा प्राप्त हुआ और इसी उपलक्ष्य में हम प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं।
हिंदी एक इंडो-आर्यन भाषा है, जिसे देवनागरी लिपि में भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में लिखा गया है। राजेंद्र सिंह, हजारी प्रसाद द्विवेदी, काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त, और सेठ गोविंद दास गोविंद जैसे लोगों ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा बनाए जाने के पक्ष में कड़ी पैरवी की।

भारतीय संविधान के आधार पर, अनुच्छेद 343 के अनुसार, हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। हमारी मातृभाषा हिंदी और देश के प्रति सम्मान दिखाने के लिए हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है।
हिदी दिवस पूरे भारत में बहुत उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है। शिक्षण संस्थानों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक सभी हमारी राष्ट्रभाषा को सम्मान देते हैं। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए संस्थान के फार्मेसी संकाय प्राचार्य जी ने सभी छात्र छात्राओं को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की तथा संस्थान में अध्ययनरत बी फार्मा की छात्रा इरम खान, प्रियांशु, बॉबी ने हिंदी दिवस पर अपने वक्तव्य के माध्यम से लोगो को हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का आभार प्राचार्य शिक्षा संकाय द्वारा संप्रेषित किया गया ।
इस अवसर पर प्राचार्य शिक्षा संकाय, प्राचार्य फार्मेसी संकाय, प्राचार्य आईटीआई संकाय के साथ साथ शैक्षणिक स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ .जे. के .उपध्याय जी ने संस्थान के प्रचार्य व सभी शिक्षकगण एवं छात्र -छत्राओं को सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएँ दी
