श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय फैकल्टी ऑफ़ साइंस में फ्रेशर्स मीट का आयोजन..


रायपुर|| श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ साइंस में “फ्रेशर्स मीट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सामरोह में श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी कुलसचिव डॉ प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थिति रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शुरू होने से पहले परिसर में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जिस जगह पर स्टूडेंट्स को अपनी संस्कृति और विरासत के बारे में जानकारी दी जाती है वहां पर स्टूडेंट्स का हर तरह से विकास होता है। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने गीत, संगीत, नृत्य और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के माध्यम से नए और पुराने छात्रों ने परिचय के माध्यम से एक दूसरे के साथ आपसी तालमेल, भाई-चारा और स्नेह का परिचय दिया।

इसके साथ ही फैकल्टी ऑफ़ साइंस की डीन डॉ. अनुभूति कोशले ने साइंस के छात्रों को प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम के फ्रेशर्स मीट में मिस्टर एंड मिस फ्रेशर, परफेक्ट, स्माइल और लोकप्रिय का टैग दिया गया। कार्यक्रम में विभाग के डॉ. राकेश सोनी, दिव्या शर्मा, कुलश्रेष्ठ सिन्हा और टिकेश्वरी मार्कंडे ने अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम के आयोजन में फैकल्टी ऑफ़ साइंस सदस्यों ने भी भाग लिया और इस आयोजन को सफल बनाया।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ .जे. के .उपाध्याय जी ने नए स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की व संस्थान के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह एवं संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ, सभी छात्र-छात्रों को सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी..





