आर्मी डे क्या है और 15 जनवरी क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास…

भारतीय सेना के वीर जवानों को हर रोज सलाम करना चाहिए, क्योंकि वो हमारे देश और उसकी सीमाओं की रक्षा करते हैं। भारतीय सेना 15 जनवरी 1949 से हर साल सेना दिवस मनाती आ रही है। यह दिन खास तौर से सेना के जवानों के जश्न का दिन होता है। सेना दिवस या भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी को देश और सेना के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।

15 जनवरी 1949 को जनरल केएम करियप्पा ने ब्रिटिश जनरल सर फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। वह पहले भारतीय सेना के सबसे बड़े अधिकारी थे। भारतीय सेना के उस गौरवशाली दिन को याद करने के लिए हम हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाते हैं। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस से पहले यह खास दिन हर साल मनाया जाता है।
READ MORE : क्या पृथ्वी पर अगले सप्ताह आ सकती तबाहीं?, जानिए पूरी खबर…
15 जनवरी ही क्यों
1 अप्रैल 1895 को भारतीय सेना की आधिकारिक रूप से स्थापना हुई। हालाँकि, 1949 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद सेना को इसका पहला प्रमुख मिला। यह ऐतिहासिक दिन था। भारतीय सेना की औपचारिक सुपुर्दगी हुई और जनरल सर फ्रांसिस बुचर ने लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा को कमान सौंपी। 1947 में पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में लेफ्टिनेंट जनरल करियप्पा ने भारतीय सेना का नेतृत्व किया। 14 जनवरी वह भारतीय सेना में दूसरे सर्वोच्च रैंकिंग अधिकारी बन गए। जब उन्हें भारत के फील्ड मार्शल की उपाधि मिली। 1973 में सैम मानेकशॉ इस सर्वोच्च रैंकिंग को रिसीव करने वाले पहले अधिकारी थे।
सेना दिवस का इतिहास
अंग्रेजों से भारत में सत्ता का हस्तांतरण भारत के इतिहास और विदेशी शासन से इसकी स्वतंत्रता का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय है। इस दिन सभी सेना मुख्यालय और साथ ही मुख्य मुख्यालय में यह खास दिन मनाया जाता है। सैन्य परेड होती है और साथ ही सेना अपने शौर्य का उम्दा प्रदर्शन करती है।
