शासकीय नर्सिंग कॉलेज में आज पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के स्टूडेंट्स प्रतिभागी के तौर पर शामिल।

जगदलपुर, 20 फरवरी 2020
जगदलपुर के शासकीय नर्सिंग कॉलेज में आज एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के स्टूडेंट्स को भी आमंत्रित किया गया है। पोस्टर प्रतियोगित की थीम सी.पी.आर. रखी गई है।
प्रतियोगिता में बेस्ट पोस्टर का चयन किया जाएगा और पोस्टर बनाने वाले कॉलेज के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा कड़ी तैयार की गई है। स्टूडेंट्स के बनाए पोस्टर की प्रदर्शनी लगाकर कॉलेज के प्राचार्य एवं सीएओ ने बेस्ट पोस्टर का चयन किया है।
जिसे शासकीय नर्सिंग कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भेजा गया है। पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।
जिसमें पोस्टर बनाने के दौरान ध्यान रखी जाने वाली बातों के बारे में विस्तार से समझाया गया है।
