Fri. Aug 12th, 2022

SRIनर्सिंग बहेलियाटोला मंडला के द्वारा नर्सिंग डायरेक्टर श्री प्रमोद पाण्डे के निर्देशन मे वेबीनार का आयोजन

रायपुर- आज श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बहेलियाटोला मंडला के द्वारा नर्सिंग डायरेक्टर श्री प्रमोद पाण्डे के निर्देशन मे एक वेबीनार का आयोजन किया गया |जिसका संचालन डॉक्टर प्रीति गुरनानी ( PHD in Education) और प्रोफेसर श्रीमति आस्था पाण्डे ( M.Phil in History) छत्तीसगढ़ के द्वारा किया गया।


जिस मे डॉक्टर प्रीति मैडम साथ ही आस्था मैडम ने सभी स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन बढ़ते हुए उनको यह बताया गया कि विगत वर्ष से लेकर अब तक जो विषम परिस्थितियां चल रही है ।


उन परिस्थितियों में अपने आप को कैसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं प्रसन्न रखते हुए अपनी शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया को किस प्रकार बनाए रख सकते हैं। इस वेबीनार में श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के द्वारा संचालित नर्सिंग कॉलेज मंडला, शहडोल और जबलपुर के 80 से भी ज्यादा स्टूडेंट्स एवं टीचर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कैंपस सीएओ आशिमा पटेल के द्वारा सभी गेस्ट को धन्यवाद दिया गया कि उन्होंने अपना कीमती समय देकर स्टूडेंट्स को बहुमूल्य जानकारी एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।

संस्था उपाध्यक्ष डॉक्टर जे के उपाध्याय को सहृदय धन्यवाद दिया कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के कारण यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया।

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter

[mc4wp_form id="69"]