श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विशेष सभा का आयोजन

श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विशेष सभा का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कारगिल के युद्ध में शहीद हुए भारत के वीर सैनिकों की गाथाएं सुनाते हुए, विद्यार्थियों सह शिक्षकों द्वारा, राष्ट्र की अस्मिता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया।
कार्यक्रम में वीर सैनिकों की गाथाएं, उनके चित्रों एवं चलचित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। प्रदर्शन में सशस्त्र बलों की वीरता के प्रयासों को स्वीकार करते हुए ऊर्जावान सेना की जय हिंद की गूँज ने पूरे दर्शकों को राष्ट्रवाद की भावना से भर दिया।इस अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन, कारगिल के शहीदों की याद में किया गया।
