“मेहनत ही सफलता की कुंजी है“, एस आर आई प्रतिभाखोज प्रतियोगिता के सफल विद्यार्थियों को रावतपुरा झांसी ने सम्मानित किया

आरी झांसी। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स झांसी ने रविशंकर जी महाराज ’’रावतवपुरा सरकार’’ के आर्शीवाद तथा निर्देश से प्रदेशव्यापी एस.आर.आई. प्रतिभाखोज प्रतियोगिता का आयोजन किया।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जगहों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का क्रियान्वयन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। सफल विद्यार्थियों के उत्साह और सम्मान के लिए श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स झांसी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नारायण प्रसाद (कुलसचिव बुंदेलखण्ड़ विश्वविद्यालय झाँसी) विश्ष्ठि अतिथि के रूप में प्रो. सुनील काविया (आई.क्यू.ए.सी. सेल समन्वयक), डॉ. श्री संजय जैन (निदेशक फार्मेसी विभागाध्यक्ष बुंदेलखण्ड़ विश्वविद्यालय झाँसी) व प्रो. यशोधरा (आई.क्यू.ए.सी. सेल प्रभारी) उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा देवपूजन के साथ किया गया, इसके बाद छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया।बता दे परीक्षा परिणाम आज मंच के माध्यम से घोषित कर्ते हुए प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले करन को एस.आर.आई. प्रतिभाखोज पुरस्कार से 11000/-रू. की चैक देकर सम्मानित किया गया.

दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले निखिल वाथम को एस.आर.आई. प्रतिभा सम्मान तथा 7000/-की चैक देकर दिया गया, साथ ही अध्यापक संजय, सुनील काविया, व यशोधरा को कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया।
तृतीय रैंक प्राप्त करने वाले वैभव पोरवार को एस.आर.आई. प्रतिभा सम्मान तथा 5000/- की चैक देकर कुलसचिव, संजय, सुनील काविया व यशोधरा ने सम्मानित किया साथ ही अन्य 62 प्रतिभागियों को चैक देकर एस.आर.आई. प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

डॉ. जे. के. उपाध्याय (उपाध्यक्ष, रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट) ने सफल विद्यार्थियों के साथ-साथ कार्यक्रम के सफल होने पर संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, समस्त स्टाफ और छात्रों को शुभकामनाएं दी।




