श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय मैं फैकल्टी ऑफ साइंस के छात्रों द्वारा इंडस्ट्रियल विजिट का दौरा..


रायपुर।श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय मैं फैकल्टी ऑफ साइंस के छात्रों द्वारा इंडस्ट्रियल विजिट का दौरा किया गया। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य साइंस के छात्रों को साइंस में होने वाले नए परिवर्तनों,साइंस की नई तकनीको,नए उपकरणों नई मशीनों के बारे में अवगत कराना था।


इसके लिए साइंस के विद्यार्थियों ने (आई वी एफ)”इन विट्रो फर्टिलाइजेशन सेंटर” इंदिरा धमतरी आई वी एफ का दौरा किया। जिसमें उन्होंने विस्तार से इस तकनीक के प्रोसेस के बारे में सीखा और इसके साथ-साथ अनुभव प्राप्त किया।
इसमें बीएससी.ऑप्टोमेट्री,मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निशियन, बीएससी न्यूट्रिशन एंड डायटिक्स,बीएससी माइक्रोबायोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए इस इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन किया था।

इस विजिट के माध्यम से छात्रों को विभिन्न जैव चिकित्सा उपकरणों के कामकाज के बारे में जानने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने बायोमेडिकल इंजीनियर के साथ बातचीत की और विभिन्न उपकरणों की विशेषताओं और उपयोगिताओं के बारे में जाना। इस विजिट के माध्यम से छात्रों को व्यवहारिक अनुभव के साथ अकादमिक ज्ञान के संयोजन में मदद मिली।

छात्रों को एक्सरे मशीन,सीटी स्कैन मशीन, एम आर आई मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन से परिचित कराया गया। एवं
छात्रों को एक मरीज पर किए जा रहे डायलिसिस में शामिल मापों की कल्पना करने का भी मौका मिला।
श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के उपाध्यक्ष जे.के.उपाध्याय ने सफलतापूर्वक दौरा करने के लिए सभी को बधाई दी है। यह दौरा एसआरयू के निदेशक श्री अतुल तिवारी के निर्देशन में किया गया। एवं यात्रा के दौरान छात्रों के साथ संकाय सदस्य डॉ. राकेश कुमार सोनी,दिव्या शर्मा, चंचल सिंह, कुलश्रेष्ठ सिंह भी उपस्थित थे।
