विश्व एड्स दिवस” 2021 :बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग द्वारा ”अंत असमानताएं, अंत एड्स” पर कार्यक्रम …

विश्व एड्स पर दिवस बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग, बिलासपुर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया |

READ MORE : विश्व एड्स दिवस पर रावतपुरा नर्सिंग इंस्टिट्यूट में असमानता को समाप्त कर एड्स को खत्म करने की थीम पर हुए कार्यक्रम…
हर साल ”विश्व एड्स दिवस” पर एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों को एचआईवी वायरस के बारे में शिक्षित करने के लिए मनाया जाता है।

इस अवसर पर छात्रों ने पीएचसी, हेमूनगर और सीएचसी बिल्हा में एड्स रोग के लक्षण और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमें उन क्षेत्रों और समुदाय विशेष को जागरूक करने की अधिक जरूरत है, जो एचआईवी संक्रमण की दृष्टि से हाई रिस्क जोन की श्रेणी में आते हैं। साथ ही बीएससी और जीएनएम छात्रों के द्वार रंगोली प्रतियोगिता में थीम- विश्व एड्स दिवस 2021: “अंत असमानताएं, अंत एड्स”, छात्रों ने भाग लिया।
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ.जे.के. उपध्याय जी ने संस्थान के मुख्य प्रशसनिक अधिकारी, प्रचार्य व सभी स्टाफ और छात्र–छात्राओं को सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएँ दी|
