कोरोना प्रकोप के बीच डॉक्टरों ने दिखाई इंसानियत, संक्रमित महिला की कराई डिलीवरी…


एक तरफ पूरा देश कोरोना से जूझ रहा हैं लेकिन बढ़ते कोरोना के बीच इस खुशखबरी ने एक सकारात्मक माहौल जरूर बना दिया है। जहां डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमित महिला की डिलीवरी कराई है। कोरोना की तीसरी लहर ने जहां एक तरफ अपने प्रकोप से देश में लोगों के जीवन को बेहाल कर दिया है और देखते-देखते संक्रमितों की संख्या बढ़ते जा रही, तो वहीं कोरोना के कारण हर जगह लोगों के अंदर डर बना हुआ है ।
Read More:-ओमिक्रोंन से बचने के लिए अपनाए WHO की बताई डाइट चार्ट…
जिसके कारण कोरोना संक्रमितों से लोग बचने की कोशिश करते हैं और उनके पास जाने से डरते हैं। इसी दौरान राजनांदगांव के मानपुर से एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। जहां डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमित महिला की डिलीवरी कराई है।
Read More:-आर्मी डे क्या है और 15 जनवरी क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास…
बता दें कि कुछ दिनों पहले एक गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिसके बाद आज शनिवार को उसके डिलीवरी का दिन आ गया। महिला की हिम्मत और डॉक्टरों की सूझबूझ से महिला की डिलीवरी सफलता पूर्वक कराई गई। जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ और सुरक्षित है।
