Budget 2022: शिक्षा क्षेत्र के लिए कई सौगातें,जाने बजट में कितना इज़ाफा…


देश में मंगलवार को संसद में वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किया गया। इस साल बजट में शिक्षा के स्तर को और ऊपर लिजने के लिए कई अलग -अलग सौगात दी गईं। जिसमें कहा गया की कौशल विकास कार्यक्रमों का नई सिरे से शुरू किया जाएगा, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें। जहां डिजिटल एजुकेशन पर जोर से लेकर डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना तक, सरकार की ओर से साल 2022-23 के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं।
विशेष बात यह भी है कि इस साल के बजट में शिक्षा क्षेत्र की रिकॉर्ड हिस्सेदारी है। सरकार ने साल 2022-23 में शिक्षा के लिए 1 लाख 4 हजार 277 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

Rrad More:-CTET 2021: दिसम्बर में हुए एग्जाम का रिजल्ट इस डेट में होगा जारी…
शिक्षा क्षेत्र-
साल 2021-22 के के लिए सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 93 हजार 224 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया था। हालंकि, इसमें संशोधन कर के 5 हजार 223 करोड़ रुपये की कटौती कर दी गई थी। शिक्षा बजट बीते साल से 11,053.41 करोड़ (12 फीसदी) रुपये ज्यादा है।
सार्वभौमिक शिक्षा –
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बताया कि सार्वभौमिक शिक्षा के लिए इस साल सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत करीब 37,383 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। बता दें किपिछले साल इस योजना के लिए कुल 30 हजार करोड़ का बजट निर्धारित किया गया था। कोरोना के कारण देशभर में स्कूल लंबे समय से बंद थे। इस वजह से छात्रों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। समग्र शिक्षा अभियान इस नुकसान की भरपाई करने में अहम कड़ी साबित होगा।
Read More-झूटी खबर पर सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जारी किया अलर्ट…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान –
साल 2022 के बजट में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के लिए आवंटन को 8344.84 करोड़ से बढ़ाकर 8, 495 करोड़ कर दिया गया है।
यूजीसी-
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और एआईसीटीई के लिए 5320.91 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साल 2021 के बजट में इसके लिए 5139.2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।
