भारत में यहां बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, जानिए क्या होगी खासियत…

गुजरात राज्य के जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनने जा रहे है। यह एक ऐसा चिड़ियाघर होगा जिसमे देश और दुनिया के 100 अलग-अलग प्रजाति के जानवर व पक्षी और रेप्टाइल्स होंगे।


इस चिड़ियाघर का निर्माण रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के द्वारा किया जायेगा। कंपनी के अधिकारी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा बनाये जा रहे चिड़ियाघर की खबरों की पुष्टि की है।
READ MORE : डाइजेशन को बेहतर बनाने वाले इन फूड्स की लें मदद…
RIL के कॉरपोरेट अफेयर्स डायरेक्टर परिमल नथवानी ने बताया, ‘इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से सभी जरूरी मंजूरी मिल चुकी हैं।’ इस चिड़ियाघर में जानवरों की प्रजाति के अनुसार कई सेक्शन होंगे जैसे- फॉरेस्ट ऑफ इंडिया, फ्रॉग हाउस, इंसेक्ट लाइफ, ड्रैगनस लैंड, एक्सोटिक आइलैंड। इन सेक्शन्स का लेआउट केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी साझा किया जाएगा।
