नर्सिंग की छात्राओं का श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, मंडला में नर्सिंग की छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने बाल कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया साथ ही मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी| इस अवसर पर महाविद्यालय में समस्त शिक्षकों के साथ के साथ समस्त विद्यार्थी भी उपस्थित रहे| महाविद्यालय की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी एवं संस्था में निरंतर इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए शिक्षको एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया ।
