स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, जगदलपुर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संस्था के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी,कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने राष्ट्रगान कर स्वतंत्रता दिवस पर देश के अमर जवानो को याद किया, कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को मिठाई वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये दी गई |
