Thu. Aug 11th, 2022

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में कोविड 19 को लेकर वेबिनार का आयोजन

रायपुर – मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग कुम्हारी में कोविड19 को लेकर वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमे महत्वपूर्ण भूमिका नर्सें को कोविड -19 की रोकथाम की भूमिका में महत्वपूर्ण बताया गया है
वेबिनार के मुख्य वक्ताओं में बालको मेडिकल सेंटर के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ सूरज साहू , रायपुर से श्री दिनेश राज प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह वेबिनार मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।


आज के इस वेबिनार में 200 से अधिक प्रतिभागियो ने भाग लिया
वक्ताओं ने अस्पताल में सकारात्मक रोगियों के साथ काम करने के अपने ज्ञान और व्यक्तिगत अनुभव को साझा किया।
साथ ही नए कौशल प्राप्त करने और नर्सिंग छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए महान मंच बनाया गया था।


वेबिनार में मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने पोस्टर प्रेजेंटेशन, स्लोगन और संदेशों जैसी विभिन्न रचनाओं में भाग लिया।
वेबिनार को श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टिटीयूशन्स से श्री प्रमोद कुमार पांडे, डारेक्टर इनग्रेटर नर्सिंग, द्वारा ग्रेड किया गया उन्होंने छात्रों को प्रेरणादायक संदेश दिए। इसअवसर पर श्रीमती केदीपा, प्रिंसिपल, एमटीसीएन ने छात्रों को कोविड -19 रोगियों की सेवा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया कि अग्रिम पंक्ति के चिंतक हैं। साथ ही वेबिनार के आयोजन के लिए सभी संकायों और छात्रों को बधाई दी है।
आज के वेबिनार,में डारेक्टर एम के श्रीवास्तव, प्रिंसिपल एम टी सी एन , विभाग के सभी प्रमुख और संकाय और एमएससी ,जी इन एम gnm और Bsc नर्सिंग के छात्र उपस्थित थे।
के दीपा प्रिंसिपल ने वेबिनार के संचालन के लिए प्रेरित करने के लिए संस्था के उपाध्यक्ष डॉ जे के उपाध्याय का धन्यवाद किया ।

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter

[mc4wp_form id="69"]